आमिर और शाहरूख की लड़ाई बढी!
बालीवुड अभिनेता आमिर खान और शाहरूख खान के बीच विवाद बढता ही जा रहा है। दोनों मौका मिलते ही एक दूसरे के खिलाफ खूब आग उगल रहे है।
उन दोनों की लड़ाई तब शुरू हुई थी जब आमिर ने अपने ब्लाग में लिखा था कि उनके कुत्ते का नाम शाहरूख है। वह आमिर का ध्यान खींचने के लिए हमेशा उनके तलवे चाटता रहता है।
इस बात के जवाब में शाहरूख ने भी अपने कुत्ते को आमिर बुलाना शुरू कर दिया था लेकिन शाहरूख की पत्नी गौरी के हस्तक्षेप के बाद शाहरूख चुप हो गए थे। लेकिन बाद में उन्होने मीडिया के सामने कहा कि उनके कुत्ते को आमिर नाम पसंद नही है।
अब नई चर्चा शुरू हुई है जब आमिर ने मीडिया में शाहरूख के खिलाफ खुले तौर पर बयान दिया है। उनका कहना है कि बालीवुड में केवल अमिताभ बच्चन ही नम्बर एक के हकदार है न कि शाहरूख खान। आज तक लता मंगेशकर, सचिन तेंदूलकर, दिलीप कुमार व अन्य महान लोगों ने कभी खुद को नम्बर वन नही कहा तो शाहरूख खुद को नम्बर वन कैसे कह सकते है।
अब शाहरूख क्या जवाब देते है यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन लगने लगा है कि दोनों के बीच की खाई बढती ही जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications