शाहरूख के पास आए आमिर

आमिर कहते है कि मैं जानता था कि गजिनी दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहेंगी लेकिन इतनी बड़ी सफलता की उम्मीद नही थी। गौरतलब हो कि गजिनी से पहले शाहरूख की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी ने बॉक्स आफिस पर धमाल मचाया था।
उसके एक हफ्ते बाद ही आमिर ने अपनी फिल्म गजिनी रिलीज की। फिल्म जबरदस्त हिट रही। इसने रब ने बना दी जोड़ी से भी अधिक पैसा कमाया।
आमिर अभी राजकुमार हीरानी की फिल्म थ्री इडियट्स की शुटिंग में व्यस्त है जिसमें उन्हें अपने आपको एकदम दुबला पतला दिखाना है। फिल्म गजिनी के लिए तैयार किए आठ पैक एब्स का काम इस फिल्म में नही है।
इसके अलावा आमिर अपने प्रोडक्शन के बैनर के तले तीन फिल्मों के निर्माण कर रहे है। जिसमें से एक फिल्म धोबी घाट को उनकी पत्नी किरण राव बना रही है। इस फिल्म में राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर को लिया गया है।
जब आमिर से शाहरूख के साथ काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यदि फिल्म की पटकथा अच्छी हो तो उन्हें शाहरूख के साथ काम करने में कोई परेशानी नही है।


Click it and Unblock the Notifications