बात नही कर रहे हैं आमिर-शाहरूख
भले ही बालीवुड के संकट में आमिर और शाहरूख एक साथ खड़े दिखे हो लेकिन उन दोनो के बीच की दुश्मनी अभी भी जारी है।
पहली बार इन दोनों को साथ देखकर सभी खुश हो रहे थे। लेकिन दोनों केवल निर्माताओं को समर्थन देने के लिए साथ आए थे। तभी तो इंडस्ट्री के अलावा दोनो ने कोई और बात ही नही की।
हाल में करन जौहर ने सभी निर्माता निर्देशकों को मीटिंग में बुलाया था। इस मीटिंग का उद्देश्य प्रेस को संबोधित करना था। आमिर और शाहरूख दोनों के ही मल्टीप्लेकस मालिकों के साथ अच्छे संबंध है। इसलिए करन को लगा कि इन दोनों की मध्यस्तता से निर्माताओं और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच समझौता होने में आसानी रहेगी।
खैर इस मीटिंग में एक साथ आकर दोनों ने साबित कर दिया है कि दोनों कितने प्रोफेशनल है।


Click it and Unblock the Notifications