शाहरुख, आमिर की गुपचुप मुलाकात
आगर आपको लगता है कि बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान और आमिर खान एक दूसरे के दुश्मन हैं तो आप ग़लत हो सकते हैं। पिछले दिनों प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स की लड़ाई ने इन दोनों को फिर से दोस्त बना दिया है।
खबरों की मानें तो हाल ही में शाहरुख और आमिर एक दूसरे से गुपचुप तरीके से मिले। उनकी यह मीटिंग प्रोड्यूसर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच रेवेन्यू के बंटवारे को लेकर हुई लेकिन दोनों ने ही इस बात को मीडया से छुपाया।
पिछले दिनों दोनों के बीच हुई तकरार की खबरों और फिर मल्टीप्लेक्स मालिकों की मांगों के कारण दोनों का एक साथ एक मंच पर आने की बात को मीडिया ने जितना तूल दिया उसे देखते हुए दोनों खानों ने इस बार मीडिया से दूर रहने में ही भलाई समझी।
aamir khan आमिर खान बॉलिवुड बादशाह शाहरुख खान bollywood distributors multiplexes owners producers shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications