शाहरुख-आमिर में मची होड!

दोनो स्वयं को एक दूसरे से बड़ा स्टार साबित करने में जुटे है। इसलिए दोनो के बीच शीत युद्ध जारी है। शाहरुख का कहना है कि उनका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।
शाहरुख अभिनीत फिल्म 'रब ने बना..' ने पहले सप्ताह देशभर में अच्छा व्यापार किया है। शाहरुख ने कहा कि उनकी फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है और 'गजनी' के प्रदर्शित होने के बाद भी उनकी फिल्म पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
आमिर की फिल्म 'गजनी' 25 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली है। शाहरुख ने कहा, "मेरा कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। मैं देश का सबसे बड़ा ब्रांड हूं।"
उधर, शाहरुख की बातों पर आमिर ने कहा, "यह कोई नई बात नहीं है। वे पिछले 20 वर्षो से अपने विषय में ऐसी बातें कहते आ रहे हैं।" फिलहाल वे फिल्म 'गजनी' के प्रचार में जुटे हैं।
खैर दोनो में बेहतर कौन है इसका फैसला तो उनके प्रशंसको को करने देना चाहिए!


Click it and Unblock the Notifications