नेशनल अवार्ड: आमिर या शाहरूख को?
सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्धारा दिए जाने राष्ट्रीय पुरस्कार 2007 की घोषणा होनी बाकी है लेकिन श्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए दो अभिनेतओं में प्रतियोगिता चल रही है। वह है आमिर खान और शाहरूख खान।
शाहरूख खान को फिल्म चक दे इंडिया और आमिर खान को तारे जमीन पर के लिए नामित किया गया है। आमिर की फिल्म श्रेष्ठ फिल्म की सूची में भी नामित की गई है। इसी फिल्म के बाल कलाकार दर्शील सफारी को श्रेष्ठ बाल कलाकार की श्रेणी में भी नामांकन मिला है।
खैर अगले हफ्ते पुरस्कारों की घोषणा अंबिका सोनी द्धारा कर दी जाएगी और राष्ट्रपति द्धारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
aamir khan ambika soni अंबिका सोनी आमिर खान चक दे इंडिया तारे जमीन पर शाहरूख खान chak de india shahrukh khan taare zameen par


Click it and Unblock the Notifications