..................... Christmas treat from Aamir, Shahrukh | आमिर और शाहरूख का क्रिसमस केक! - Hindi Filmibeat

आमिर और शाहरूख का क्रिसमस केक!

By Staff

Aamir Khan
इस क्रिसमस के दौरान शाहरूख और आमिर दोनो ही बॉक्‍स आफिस को अपनी फिल्‍म का तोहफा देने जा रहे है। इस दौरान दो बड़ी फिल्‍मे रीलिज होने जा रही है जिसमें शाहरूख अभिनीत रब ने बना दी जोड़ी और आमिर खान की फिल्‍म गजिनी का नाम है।

फिल्‍म 'रब ने बना दी जोड़ी' 12 दिसम्‍बर और फिल्‍म 'गजिनी' 26 दिसम्‍बर को रीलिज होने जा रही है। दोनो फिल्‍मों के निर्माता और कलाकार नही चाहते कि किसी भी बात का फिल्‍म पर बुरा प्रभाव पड़े।

इसलिए वे काफी सोच समझकर फिल्‍में रीलिज कर रहे है। दोनो फिल्‍मों के रीलिज होने में दो सप्‍ताह का अंतर है। ऐसा इसलिए ताकि दोनो एक दुसरे को प्रभावित न कर सके।

सूत्रों के अनुसार फिल्‍म 'गजिनी' को 26 के बजाए 25 को रीलिज करने की बात हो रही है क्‍योंकि उस दिन क्रिसमस की छुटटी होने की वजह से ज्‍यादा लोगो के थियेटर में आने की संभावना रहेगी।

हमारी तो दुआ है कि दर्शकों को इन दोनो को तोहफा रास आ जाए!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X