खुलासा: ये थी आमिर-शाहरूख-सलमान के भरत मिलाप की सच्चाई!
[गपशप] पिछले साल सबसे ज़्यादा सुर्खियां जिस खबर ने बटोरी थी वो था KHANS का भरत मिलाप। रजत शर्मा के शो आपकी अदालत के लिए तीनों खान यानि कि आमिर सलमान शाहरूख ने एक साथ मंच शेयर किया था और इस खबर ने बहुत सुर्खियां बटोरी थीं।
लेकिन अब अगर गपशप गली की मानें तो इसके पीछे का सच सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, शो पर तीनों के साथ आने की बात थी पर आमिर ने स्टेज पर आने से मना कर दिया था। उनकी मानें तो सलमान और शाहरूख के जोक्स उनके व्यक्तित्व से मेल नहीं खाते।
[BOOKED: अगले 2 सालों तक हर त्योहार पर केवल KHANS]
पूरी टीम डर चुकी थी कि क्या किया जाए क्योंकि शो के इस महाएपिसोड को ऐसे ही प्रचारित किया गया था। तब सलमान शाहरूख स्टेज पर पहुंचे और सलमान ने मज़ाक मज़ाक में आमिर का नाम ले लिया।
अब आमिर खान इस स्थिति को टाल नहीं सकते थे इसलिए उन्हें स्टेज पर जाना पड़ा। यही कारण था कि वो स्टेज पर चल रहे मज़ाक से भी ज़्यादा वाकिफ नहीं लग रहे थे। मान गए ना सलमान खान को और आमिर को भी!


Click it and Unblock the Notifications
