आमिर और सलमान मुझसे काफी सीनियर हैं : शाहरूख

आमिर और सलमान मेरे आने से करीब चार वर्ष पहले से फिल्मों में काम कर रहे हैं। हर कोई हमारे बारे में यानी तिकड़ी के बारे में बात करता है। शाहरुख ने कहा कि हम कभी बेहद करीबी मित्र थे। आमिर, मैं और सलमान, हमने कुछ बेहद अच्छे पल साथ बिताये। हम सैर पर जाया करते थे और ऐसी ही कुछ चीजें किया करते थे। कई बार ऐसा होता है कि बेहद ज्यादा नजदीकी भी आपको दूर कर देती है क्योंकि इससे दखल बढ़ जाता हैं।
मेरे लिए हर वो एक्टर अच्छा है जो पर्दे पर अच्छा काम करता है। सलमान जिस तरह से डांस करते हैं, वह दर्शकों को पसंद आता है। मैं ऐसा डांस नहीं कर सकता इसका मतलब यह नहीं कि मैं उनका मजाक उड़ाउंगा। मैंने दबंग देखी है और मुझे लगता है कि वह सलमान की काफी अच्छी फिल्म है।
आमिर और सलमान वाकई तारीफ के काबिल हैं, ये आज के बहुत बड़े सितारें हैं। शाहरुख ने कहा कि 24 वर्ष से मैं इस फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं और इतने समय में मुझे बहुत बड़ा सितारा बन जाना चाहिए।
शाहरुख की फिल्म रॉ वन अगले महीने प्रदर्शित होगी। उन्हें इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं उन्होंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications