आमिर ने बचाई रानी की जान!

By Super

Actress Rani Mukherjee
अभिनेत्री रानी मुखर्जी खुद को पतला करने के लिए काफी मेहनत कर रही है लेकिन अपने प्रयास में कामयाब नही हो पा रही है। उनकी इस परेशानी की घड़ी में आमिर खान मदद करने के लिए आ गए है।

आमिर ने रानी को ज्‍यादा परेशान न होने की सलाह दी और कहा कि वे चाहे तो आमिर अपने व्‍यक्तिगत ट्रेनर सत्‍यजीत चौरसिया को रानी की मदद करने के लिए भेज सकते है।

चौरसियां वही है जिनकी देखरेख में आमिर ने गजिनी के आठ पैक्‍स एब्‍स हासिल किए थे। रानी ने आमिर की सलाह पर अमल करते हुए चौरसिया को अपना ट्रेनर बना लिया।

केवल दो महीने की मेहनत के बाद ही रानी को अपना फिगर शेप मे दिखने लगा। रानी ने रब ने बना दी जोड़ी में शाहरूख के साथ एक गाने मे काम किया है। इस गाने मे लोग उनकी छरहरी काया को देखते ही रह गए।

रानी आजकल काफी खुश है जिसका पूरा श्रेय आमिर को ही देना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X