रानी व आमिर के रोमांस से नाराज किरण
रानी मुखर्जी और आमिर खान की फिल्म गुलाम जबरदस्त हिट हुई थी और शूटिंग के दौरान ही रानी और आमिर में रोमांस भी चला था. खैर बाद में दोनो के रास्ते अलग अलग हो गये. इसी बीच आमिर ने पहली पत्नी रीना को छोडकर किरण राव से विवाह कर लिया और रानी कभी अभिषेक, कभी आदित्य चौपडा जैसों के चक्कर में पडी रही.
लेकिन जिस तरह बंदर बूढा हो जाने के बाद भी गुलाटी मारना बंद नहीं करता, उसी तरह ऐय्याशी करने वाले इंसान भी कभी नहीं सुधरते. बताया जाता है कि आमिर खान ने पंचगनी में अपने हालीडे होम के फार्म हाउस में रानी मुखर्जी को छुपकर बुलाया था और उसके साथ काफी समय व्यतीत किया था.
इस बात की जानकारी जब आमिर की पत्नी किरण को लगी तो उसने फिर इस बाबत आमिर से पूछताछ की तो हर चालाक पति की तरह आमिर ने स्वीकार किया कि रानी मुखर्जी उस क्षेत्र में शूटिंग कर रही थी और उन्हॉने रानी को सिर्फ मेहमान बना कर बुलाया था, इसके अलावा उनके बीच वहां कुछ भी गलत सलत नहीं हुआ.
इस पर किरण संतुष्ट तो हो गई लेकिन सारी गडबड तब हो गई जब किरण ने रानी को फोन कर पूछा कि क्या वह आमिर से मिलने गई थी. इस पर रानी ने साफ मना कर दिया कि वह आमिर से जाकर नहीं मिली.
इस बात से किरण बेहद नाराज हो गई हैं और उसका शक पुख्ता हो गया कि आमिर और रानी ने फार्म हाउस में एक साथ जरुर ऐय्याशी ही की होगी. क्योंकि जब आमिर ने रानी से मिलने की बात स्वीकार की तो भला रानी को झूठ बोलकर डरने की जरुरत क्यों थी. इसका साफ मतलब किरण की समझ में आ गया.
अब सुना गया है कि आमिर और किरण में इस बात पर झगडा होता रहता है और न जाने कब इनके अलग होने की नौबत आ जाये. लेकिन दूसरे का घर तोडने से पहले किरण को भी सोचना चाहिए था कि दूसरी शादी करने वाला आदमी यदि सचमुच नेक होगा तो भला फिर वह अपनी पहली पत्नी को क्यों छोडेगा. जो दर्द आज किरण भुगत रही है, वही दर्द उसने कभी आमिर की पहली पत्नी रीना को भी तो दिया था. क्या यह सब किरण को याद नहीं है.


Click it and Unblock the Notifications