ऑटोग्राफ के लिए लाइन में लगे आमिर
जहां दुनियां आमिर खान के ऑटोग्राफ के लिए लाइन लगाकर इंताजर करती है वहीं अगर पता चले कि आमिर किसी के आटोग्राफ के लिए लाइन में खड़े हुए तो कैसा लगेगा।
आमिर खान अपने बच्चों के साथ डिज्नीलैंड के ट्रिप पर है। वहां बच्चों के अनुरोध पर कार्टून स्टार मिकी माउस के साथ तस्वीर खिंचवाने और उसका ऑटोग्राफ लेने के लिए लाइन में लग गए।
आमिर खान ने अपने ब्लाग में लिखा है, '' डिज्नीलैंड के थीम पार्क में सभी बच्चे अपने माता पिता के साथ कार्टून किरदारों के साथ तस्वीरें ले रहे थे। मेरे बच्चों ने भी मुझसे तस्वीर लेने की जिद की तो बस फिर क्या था मैं मिकी माउस का ऑटोग्राफ लेने और साथ में तस्वीर खिंचवाने के लिए लाइन में लग गया और अपनी बारी का इंतजार करने लगा।''
आमिर एक बार यह सोचकर सिहर गए कि अगर मिकी माउस के कपड़ो में अगर कोई भारतीय होगा तो फिर क्या सोचेगा।


Click it and Unblock the Notifications