आमिर ने माता पिता की नही सुनी!
बालीवुड अभिनेता आमिर खान एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते है लेकिन उनका परिवार नही चाहता था कि वे फिल्मों में आए। उन्होंने अपने माता पिता की इच्छा को नही माना और फिल्मो में आ गए।
आमिर ने एक चैनल को दिए साक्षात्कार में बताया, '' मेरे परिवार ने हमारी देखभाल अच्छे से की....हमारा जीवन काफी अच्छा था। मेरा मतलब है कि मेरे माता पिता नही चाहते थे कि मैं फिल्मी दुनियां में कदम रखूं। मैं एक फिल्मी परिवार से आया हूं। मेरे पिता और चाचा दोनों ही फिल्म निर्माता थे लेकिन फिल्मों में आने के लिए मुझे काफी संघर्ष करना पड़ा।''
आमिर हमेशा अपने दिल की बात सुनते है इसलिए बाद में उनके घर वालों को उनकी खुशी के आगे झुकना पड़ा। उनके फिल्मों न आने के पीछे परिवार का यह तर्क था कि फिल्मी दुनियां अचिश्वितताओं से भरी होती है आज आप आसमान में है तो कल फर्श पर पड़े मिलेंगे।
गौरतलब हो कि आमिर खान जाने माने फिल्म निर्माता ताहिर हुसैन के बेटे है उनके चाचा नासिर हुसैन फिल्म निर्माता और अभिनेता भी रहे है।


Click it and Unblock the Notifications