'देल्ही बेली' से खुश नहीं है आमिर
मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को अपने घरेलू प्रोडक्शन के तहत बन रही फिल्म दिल्ली बेली पसंद नहीं आ रही है।
सूत्रों के अनुसार, '' अभिनव देव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से आमिर खुश नजर नहीं आ रहें है। वे चाहतें है कि फिल्म के कुछ दृश्यों की शुटिंग दुबारा की जाए। उन्होने अभिनव से कह दिया है कि फिल्म को लोकप्रिय बनाने के लिए कुछ और करें।''
आमिर फिलहाल काफी व्यस्त है। राजकुमार हीरानी की फिल्म थ्री इडियट्स के अलावा अपनी पत्नी किरण राव की फिल्म धोबी घाट में आमिर अभिनय कर रहें है। आमिर चाहतें है कि देली बेली को अभी रोका जाए। जब आमिर को अपने काम से फुरसत मिल जाएगी तब वे खुद फिल्म पर ध्यान देंगे।


Click it and Unblock the Notifications