आमिर के प्रशंसको से महिला परेशान

इसमें उस महिला की कोई गलती नहीं है। दरअसल हुआ यूं है कि फिल्म गजिनी के प्रचार के लिये आमिर खान के अर्धनग्न शरीर में टैटू बने हुए फोटो समाचार पत्रों व मीडिया के लिये जारी किये गये हैं।
इन टैटुओं में एक मोबाइल नंबर भी आमिर के शरीर में गुदा हुआ है जो कि एक डा. सुरेखा वर्मा नाम की महिला का है। बस आमिर के प्रशंसकों को लग रहा है कि यह नंबर आमिर का है और वे उसी नंबर पर फोन कर रहे हैं।
इसका नतीजा यह निकला कि उस महिला को लगातार फोन पर फोन आने लगे। सब उससे आमिर के बारे में पूछने लगे। पहले तो उसे समझ में नहीं आया लेकिन जब उसने आमिर के फोटो देखे तो उसे समझ आया कि माजरा क्या है।
इसके बाद उसे अपने मोबाइल का स्विच आफ कर देना पडा। पता चला है कि यह सारी गलती शूटिंग के दौरान एक सहायक निर्देशक के कारण हुई है जिसने कि बिना सोचे समझे एक फोन नंबर आमिर के बदन पर बनवा दिया।
जबकि यह नंबर उक्त महिला का था। अब निर्माता और निर्देशक उक्त महिला से माफी मांग रहे हैं और बदले में नया नंबर देने के लिये कह रहे है। लेकिन इस तरह की हरकत ही क्यों की जाये, जिससे किसी शरीफ नागरिक को तकलीफ हो।


Click it and Unblock the Notifications