टीवी पर परफोर्म करेंगे आमिर खान?

ये ऐसा पहला टीवी कार्यक्रम है जिसमें आमिर परफोर्म करेंगें। गौरतलब है कि आमिर इससे पहले टीवी के लिए मिले सारे ऑफर ठुकरा चुके हैं। 'स्टार सिंटा सुपरस्टार का जलवा' नाम के इस कार्यक्रम में 52 बॉलीवुड सुपरस्टार, 45 टीवी आर्टिस्ट औऱ 25 हास्य कलाकार हिस्सा लेंगे।
ये कार्यक्रम 6 भागों में प्रसारित किया जायेगा जिसका हर भाग किसी विषय पर आधारित होगा। इसी के एक भाग में आमिर खान भी जूबी डूबी और ऑल इज वेल पर स्टेज पर थिरकते नजर आएंगे। जिसमें उनका साथ करीना कपूर और माधवन देंगे।


Click it and Unblock the Notifications