आमिर खान की जिद..वाणी कपूर को फिल्म से हटाओ!
आमिर खान फिल्म ठग ऑफ हिंदुस्तान में वाणी कपूर की जगह आलिया भट्ट को लेना चाहते हैं।
आमिर खान अपनी फिल्म को लेकर कितने सीरियस हो जाते हैं ये सभी जानते हैं। आमिर खान अपनी हर फिल्म में 100% देते हैं और यही उनकी खासियत भी है। आमिर खान ने हाल में ही ठग ऑफ हिंदुस्तान को एक बार में स्क्रिप्ट पढ़ कर साइन कर ली जिसे ऋतिक रोशन रिजेक्ट कर चुके थे।
अब आमिर खान हर फिल्म की तरह इस फिल्म में भी अपने हिसाब से कुछ बदलाव चाहते हैं। जी हां और सबसे बड़ा बदलाव तो वो फिल्म के कास्टिंग में ही चाहते हैं।दरअसल ठग ऑफ हिंदुस्तान में आदित्य चोपड़ा वाणी कपूर को लेना चाहते हैं क्योंकि आदित्य को उनमें भविष्य का सुपरस्टार नजर आता है तो वहीं आमिर खान की जिद है फिल्म में वाणी कपूर नहीं होगी।
[तैयार रहिए अनुष्का शर्मा के एक और ब्लॉकबस्टर के लिए..रिलीज डेट OUT]


Click it and Unblock the Notifications