आमिर खान की 1000 करोड़ी 'महाभारत' को टक्कर देंगे ये सुपरस्टार!
आमिर खान की 'महाभारत' फिर से सुर्खियों में छा गई है। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि सिर्फ बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ही नहीं.. बल्कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल भी महाभारत पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। जहां आमिर ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद महाभारत पर काम शुरु करेंगे। वहीं, मोहनलाल ने भी कंफर्म कर दिया है कि वह जल्द ही फिल्म पर काम शुरु करेंगे।
रानी मुखर्जी की 'हिचकी'.. दमदार.. यहां जानें ओपनिंग कलेक्शन!
लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि आखिर किसकी महाभारत पहले शुरु होती है। बता दें मोहनलाल की महाभारत एमटी वसुदेव नायर की किताब Randamoozham पर आधारित होगी। इसकी कहानी भीम के नजरिए से है। उम्मीद है कि फिल्म दो पार्ट्स में बनेगी।

2018 में यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी.. जबकि 2019 में रिलीज हो जाएगी। पहले पार्ट के रिलीज होने के 90 दिनों के बाद दूसरी पार्ट भी रिलीज कर दी जाएगी। यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज की जाएगी।
वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान की महाभारत 5 भागों में रिलीज होगी। इसके लिए आमिर ने 10 साल बुक कर रखा है। फिल्म पर प्री- प्रोडक्शन का काम शुरु हो चुका है। वहीं, इस बीच आमिर कोई और प्रोजेक्ट हाथ में नहीं लेंगे।
फिलहाल तो एक आर्टिस्ट ने इन किरदारों का लुक तैयार कर दिया है। और इन तस्वीरोें के लिहाज़ से ये स्टारकास्ट परफेक्ट लग रही है -


Click it and Unblock the Notifications