..................... Aamir Khan to work with this director for the Forrest Gump Hindi remake - Hindi Filmibeat

एक ब्लॉकबस्टर के बाद- इस निर्देशक के साथ आमिर खान की दूसरी फिल्म पक्की- REMAKE

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान ना सिर्फ अपनी फिल्में बल्कि अपने निर्देशक भी काफी सोच समझकर चुनने वाले हैं। कुछ ही दिनों पहले रिपोर्ट आई थी कि आमिर खान ने पारामाउंट पिक्चर्स से मशहूर हॉलीवुड फिलम फॉरेसट गंप के रीमेक राइट्स खरीद लिए हैं। ताजा खबरों की मानें तो आमिर की इस रीमेक का निर्देशन सीक्रेट सुपरस्टार फेम निर्देशक अद्वैत चंदन करेंगे।

2.0 Poster: अक्षय कुमार ने दुश्मनों को किया एलर्ट- दुनिया में तबाही मचाने को तैयार

फॉरेस्ट गंप 1994 में आई हॉलीवुड रोमांटिक- कॉमेडी ड्रामा है। ये उस साल की सर्वश्रेष्ठ हॉलीवुड फिल्म थी। इतना ही नहीं, इस फिल्म ने उस साल 6 ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए थे जिनमें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड भी शामिल था। यह फिल्‍म वर्ष 1986 में आये एक उपन्‍यास पर आधारित है जिसके लेखक विनसटन ग्रूम हैं। जाहिर है अब आप समझ ही गए होंगे कि आमिर ने इस फिल्म को क्यों चुना..

Aamir Khan

बहरहाल, ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान गुलशन कुमार की बॉयोपिक फिल्म मुगल करने वाले थे। लेकिन फिल्म के निर्देशक सुभाष कपूर का Me Too अभियान का हिस्सा बन गया, जिसके बाद आमिर ने फिल्म छोड़ दी। उसके बाद यह भी खबर थी कि आमिर अब अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम शुरु करेंगे। जो कि 5 पार्ट्स में रिलीज की जाएगी। लेकिन यह भी फिलहाल शुरु होती नहीं दिख रही है।

प्रियंका चोपड़ा की शादी की तैयारियां शुरु- इस शानदार जगह से होगी शादी

ऐसे में उम्मीद है आमिर फॉरेस्ट गंप की हिंदी रीमेक को ही आगे बढ़ांएगे। इस फिल्म की कहानी फॉरेस्ट गंप के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका दिमाग कम काम करता है। लेकिन फिर भी जीवन में काफी कुछ प्राप्‍त करता है और एक एतिहासिक पुरूष बन जाता है लेकिन इन सबके बावजूद उसका सच्‍चा प्‍यार उसे छोड़कर चला जाता है।

देखना दिलचस्प होगा कि आमिर खान इस फिल्म को क्या रूप देते हैं। उम्मीद है ठग्स ऑफ हिंदुस्तान का नतीजा देखने के बाद वह अपने दर्शकों को फिर से निराश नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X