#TooMucH: अक्षय कुमार की रूस्तम को वापस रीमेक करेंगे आमिर...ज़्यादा अच्छे से!

आमिर खान को हर चीज़ परफेक्शन से करने की आदत है लेकिन इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी है। अगर सूत्रों की मानें तो आमिर खान एक बार फिर अक्षय कुमार की रूस्तम बनाने जा रहे हैं।

आमिर खान को हर वक्त कंट्रोवर्सी खड़ी करना पसंद है शायद तभी तो वो बिना सोचे समझे कुछ भी करने लग जाते हैं। या फिर वो हर चीज़ इतनी परफेक्ट करते हैं कि कंट्रोवर्सी हो ही जाती है।

अब सूत्रों की मानें तो आमिर खान अक्षय कुमार से पंगा लेने जा रहे हैं। हालांकि वो पहले ही अक्षय कुमार पर कमेंट कर चुके हैं जो किसी के गले के नीचे नहीं उतरा है लेकिन आमिर ने दूसरा पंगा पहले ही कर लिया है।

aamir khan rustom remake

सूत्रों की मानें तो आमिर खान एक बार फिर अक्षय कुमार की रूस्तम को बनाने जा रहे हैं। क्योंकि उन्हें रूस्तम पसंद नहीं आई थी। खासतौर से जिस तरह फिल्म में सच्चाई नहीं दिखाई गई और फिल्म का अंत बदल दिया गया।

कुछ दिनों पहले आमिर ने खुलकर इस बारे में बात भी की। जैसे कि वो कॉफी विद करण पर ऐसा खुले कि केवल सेक्स और शाहरूख पर बात करते रह गए। पढ़िए उनकी अजीबोगरीब बातें यहां। दरअसल, आमिर खान भी रूस्तम पर एक कहानी बना रहे थे आमिर खान इस फिल्म को लेकर इतना उत्साहित थे कि अपनी रिसर्च पूरी करवा चुके थे।

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे थे राम माधवानी। इतना ही नहीं, फिल्म की टीम लंदन जाकर सिल्विया यानि कि मिसेज़ नानावटी से मिल भी चुकी थी। रूस्तम देखने के बाद आमिर निराश हो गए। क्योंकि फिल्म नानावटी केस से काफी या फिर यूं कहे कोसों दूर थी। उनकी स्क्रिप्ट निश्चित रूप से बेहतर थी।

इतना ही नहीं, ऐसी फिल्मों की ज़िम्मेदारी होती है कि सच सबके सामने दिखाया जाए लेकिन रूस्तम का वास्ता नानावटी केस से बहुत ही कम था। अब अक्षय की रूस्तम में कमियां तो थीं ये सब जानते हैं लेकिन इतना खुलकर किसी ने फिल्म की कमियां नहीं निकालीं।

जानिए असली 1959 नानावटी केस की दिलचस्प बातें -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X