आमिर खान बनेंगे टी सीरीज़ किंग गुलशन कुमार, अक्षय कुमार को किया रिप्लेस
काफी समय से गुलशन कुमार की बायोपिक मुग़ल को लेकर काफी उथल पुथल चल रही है। हाल ही में फिल्म के को प्रोड्यूसर आमिर खान ने फिल्म छोड़ दी थी क्योंकि फिल्म के डायरेक्टर सुभाष कपूर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। कल ही खबर आई थी कि सुभाष कपूर के फिल्म छोड़ने के बाद आमिर खान फिल्म में बतौर प्रोड्यूसर वापस लौट चुके हैं और फिल्म के लिए नया डायरेक्टर खोज रहे हैं।
अब खबर है कि आमिर खान फिल्म का हीरो फाइनल कर चुके हैं। खबर है कि फिल्म में आमिर खान ही अक्षय कुमार को रिप्लेस करेंगे। यानि कि आमिर खान, बड़े परदे पर, टीसीरीज़ किंग, गुलशन कुमार की भूमिका में दिखाई देंगे। गपशप गली की मानें तो आमिर जल्द ही इस रोल के लिए लुक टेस्ट शुरू करने वाले हैं।

इस किरदार के लिए आमिर के नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द ही हो सकती है। फिल्म के सारे ज़रूरी कागज़ पूरे हो चुके हैं और आमिर खान ने गुलशन कुमार बायोपिक मुगल साइन कर ली है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद आमिर खान की अगली फिल्म होगी टीसीरीज़ की गुलशन कुमार बायोपिक जिसका नाम होगा मुगल। फिल्म सबसे पहले अक्षय कुमार ने साइन की थी।


Click it and Unblock the Notifications