1 जुलाई को ट्विटर पर खाता खोलेंगे आमिर

By Neha Nautiyal

Aamir Khan
आजकल सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा है। बॉलीवुड सितारे ट्विटर के जरिए अपने फैन्स से संपर्क में रहने के साथ- साथ अपनी फिल्मों की पब्लिसिटी के लिए भी इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं।

ट्विटर से जुड़ने वाले नामों में बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर बादशाह खान यानी शाहरुख खान का नाम भी शामिल है। खबर है कि अब इन सब सितारों के साथ ट्विटर पर एक और नाम शामिल होने जा रहा है और वो कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड में 'तुरुप का इक्का' के नाम से मशहूर आमिर खान हैं।

सुनने में आया है कि अमिताभ बच्चन ने खुद आमिर खान को ट्विटर के साथ जुड़ने का न्यौता दिया है। वैसे बिग बी खुद सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी सक्रिय दिखाई पड़ते हैं। फिर चाहे वो ब्लॉग हो या ट्विटर अमिताभ अपने और अपने परिवार से जुड़ी सारी जानकारियां लोगों तक अविलम्ब पहुंचाते रहते हैं। वो यहां अपनी शिकायत दर्ज कराने और टिप्पणी करने में भी काफी आगे नजर आते हैं।

वैसे आमिर खान का भी अपना ब्लॉग है और वो इस पर काफी सक्रिय रहते हैं। अब देखना ये है कि ट्वीट करने के लिए वो कितना समय निकाल पाते हैं। खबरों के मुताबिक आमिर 1 जुलाई से ट्विटर पर अपना खाता खोलेंगे।

ट्विटर पर पहले से दर्ज बॉलीवुड सितारों में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, शाहरुख खान, रितिक रोशन, अभिषेक बच्चन, शाहिद कपूर, इमरान खान, और दीपिका पादुकोण का नाम शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X