इस बॉयोपिक फिल्म से एक बार फिर जुड़ेंगे KHAN सुपरस्टार- लेकिन एक शर्त के साथ !

यौन शोषण मामले में फंसने के बाद निर्देशक सुभाष कपूर से उनकी अगली फिल्म मुगल छीन ली गई है। आमिर खान स्टारर इस गुलशन कुमार बॉयोपिक का निर्देशन सुभाष कपूर करने वाले थे। लेकिन मी टू कैपेंन का साथ देते हुए आमिर ने फिल्म से दूरी बना ली। पूरे मामले को देखते हुए निर्माता भूषण ने सुभाष कपूर को फिल्म से निकाल दिया। अब खबर है कि आमिर फिर से फिल्म से जुड़ चुके हैं और किसी नए निर्देशक की तलाश है।

दीपिका और रणवीर की शादी- 2012 से 2018, इनकी लव स्टोरी है सुपरहिट

बता दें, मुगल के निर्देशक सुभाष कपूर पर एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिस पर छानबीन चल रही है। आमिर ने एक सोशल मीडिया पर अपना बयान पोस्ट करते हुए लिखा- 'इंडस्ट्री से जुड़े होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम सोशल मुद्दों के बारे में सोचें, बात करें। यौन शोषण के खिलाफ आमिर खान प्रोडक्शन्स जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता आया है। हम ऐसे मामलों की निंदा करते है और साथ ही ऐसे मामलों पर लगाए जा रहे झूठे आरोपों की निंदा भी करते है।'

Aamir Khan

आमिर ने आगे लिखा, 'दो हफ्ते पहले जब मी टू कैपेंन के तहत कई तरह के बयान सामने आ रहे थे। इसी दौरान हमें पता चला कि जिस इंसान के साथ हम आगे काम करने वाले थे, उसका नाम भी ऐसे ही मामले में सामने आया है। हमने जब इस मामले में छानबीन की तो पता चला कि उनका केस अदालत में है। हम लोग कोई एंजेसी नहीं है। यह काम कानून का है। फिलहाल हमने उस प्रोजेक्ट से अलग होने का फैसला लिया है।'

बधाई हो का वीकेंड धमाका, अर्जुन- परिणीति की नमस्ते इंग्लैंड का हाल बेहाल

वहीं, सुभाष कपूर ने आमिर के फैसले पर कहा था- बतौर निर्माता आमिर खान के हटने के फैसले को समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं। यह मामला विचाराधीन है इसलिए मैं अदालत में अपनी बेगुनाही साबित करना चाहता हूं।

लेकिन तुरंत बाद ही निर्माता भूषण कुमार ने सुभाष कपूर को फिल्म से आउट कर दिया। भूषण कुमार ने कहा- हमें पता चला कि निर्देशक के खिलाफ कार्यवाही चल रही है, जिसे देखते हुए टी-सीरीज में सभी ने निर्देशक के साथ काम नहीं करने का फैसला किया है।

चूंकि यह स्क्रिप्ट आमिर के दिल के बेहद करीब है और वह बतौर निर्माता भी फिल्म से जुड़े हैं.. भूषण कुमार ने आमिर से तीन- चार मुलाकात की। अब खबर है कि आमिर फिर से मुगल पर काम शुरु कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X