TOP SECRET: आमिर खान ने बताया ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद अपने अगले धमाके के बारे में
आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की रिलीज़ के लिए तैयार हैं। अब सबकी नज़र उनके अगले प्रोजेक्ट थे। खबर थी कि आमिर के पास अगला कोई प्रोजेक्ट नहीं थे जिससे फैन्स निराश थे। आमिर खान ने खुद भी साफ किया कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बाद उन्होंने कुछ भी साइन नहीं किया है। हालांकि आमिर खान का नाम मुगल, महाभारत और रजनीशा ओशो बायोपिक से जोड़ा जा रहा था।
लेकिन अब आमिर खान ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में खुलासा किया जिसे सुनकर फैन्स खुश भी होंगे और दुखी भी। दरअसल, प्रेस से बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि उनके पास अगला प्लान तैयार है। लेकिन आमिर ने साफ कहा कि वो प्लान मैं फिलहाल किसी को नहीं बताऊंगा।

अब आमिर खान अगला धमाका, कब, कहां और कैसे करेंगे पता नहीं। ये धमाका क्या होगा फिलहाल ये भी किसी को पता नहीं। फिलहाल उन्होंने ये तो साफ किया है कि मुगल बायोपिक वो केवल प्रोड्यूस करेंगे और फिल्म के लिए लीड एक्टर और डायरेक्टर दोनों की ही खोज कर रहे हैं।
खबरें ये भी हैं कि जनवरी से आमिर खान सत्यमेव जयते के नए सीज़न के साथ वापसी करेंगे जिसकी शुरूआत मी टू मूवमेंट से होगी। आमिर खान वो पहले एक्टर थे जिन्होंने सामने से इस मूवमेंट का समर्थन करके एक कड़ा कदम उठाया जिसके बाद बाकियों को भी हिम्मत मिली।
अब आमिर का अगला प्रोजेक्ट क्या होगा, ये जानने के लिए तो रूकना ही पड़ेगा, तब तक के लिए जान लीजिए उनकी अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के बारे में कुछ दिलचस्प बातें -


Click it and Unblock the Notifications
