"अगर दंगल के दौरान मुझे कुछ हो जाए तो रणबीर - वरूण को लेना" - आमिर

आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं, अगर ये बात सब जानते हैं, तो ये भी सब जानते हैं कि आमिर खान काफी ड्रामाटिक हैं। मतलब कि उनके जीवन में कुछ भी बिना ड्रामा के हो जाए हो ही नहीं सकता। याद नहीं, कट्टी बट्टी देखकर वो कितना रोए थे।

तो अब हुआ ये कि आमिर खान ने दंगल की शूटिंग के दौरान एक खत लिख दिया। इस खत में उन्होंने दंगल का वारिस भी चुन लिया था। समझातें हैं, समझाते हैं।

dangal aamir khan

दरअसल, आमिर खान ने एक खत लिखा कि और फिल्म के डायरेक्टर नीतिश तिवारी को सौंप दिया। उन्होंने नीतिश को कहा कि अगर दंगल के दौरान मुझे कुछ भी हुआ, तो भी तुम्हारी फिल्म का कोई नुकसान नहीं होगा।

तुम महावीर के यंग वाले रोल के लिए किसी और एक्टर को ले लेना। जैसे शाहिद कपूर, रणबीर कपूर, रणवीर सिंह या फिर वरूण धवन।
["वरूण, रणवीर या टाइगर...सब हमारी जेनरेशन को कॉपी कर रहे" ]

अब वैसे तो इसे सबने मज़ाक में ही उड़ा दिया लेकिन शायद आमिर सीरियस थे। क्योंकि दंगल की शूटिंग के दौरान ही उनके भारत में असुरक्षित वाले बयान ने काफी तहलका मचाया था।

पंजाब में शूटिंग के दौरान उन पर हमले की कोशिश भी हुई थी और उनके लिए पाकिस्तान के टिकट भी कटवा दिए थे। उस दौरान आमिर काफी भावुक भी हुए और उन्होंने अपने बयान के पक्ष में सफाई भी पेश की थी।
[आमिर की पहली दंगल डोज़ इतनी शानदार है कि मज़ा आ जाएगा]

शायद ये चिट्ठी उसी का असर थी। लेकिन अब जब सब ठीक है, तो बस आप लोग दंगल का इंतज़ार करिए क्योंकि वैसे भी फिल्म का पोस्टर धमाकेदार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X