आमिर खान खुद को नहीं मानते Mr. Perfectionist, बताया कैसे मिला उन्हें ये नाम
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन हैं। अद्वैत आमिर खान के साथ 'तारे जमीन पर' में बतौर असिस्टेंट प्रोडक्शन मैनेजर काम कर चुके हैं। आमिर खान फिल्म का प्रमोशन भी धमाकेदार अंदाज में कर रहे हैं। तो वहीं, एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा है कि वो खुद को मि. परफेक्शनिस्ट नहीं मानते हैं।
आईएमडीबी को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा, 'मैं परफेक्शन में विश्वास नहीं करता हूं क्योंकि मुझे लगता है कि खूबसूरत इम्परफेक्शन में होती है। मुझे नहीं लगता कि मैं परफेक्शनिस्ट हूं। ये टैग मुझे मीडिया ने दिया है क्योंकि बहुत लंबे समय तक मेरी ऐसी कोई फिल्म नहीं आई थी जो नहीं चली थी।'

मैजिक में आमिर को है विश्वास
आमिर खान ने आगे कहा कि वो पर्दे पर परफेक्शन की जगह मैजिक में विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जिस चीज से प्यार करता हूं वो मैजिक है और जादुई पल मुझे परफेक्शन से अधिक आकर्षित करता है।' उन्होंने अपनी कुछ बेहद शानदार फिल्में जैसे 'लगान' की बात की जिसमें कई सालों तक सूखा पड़ने के बाद भी लगान वसूला जाता था।
लगान में क्या बदलाव करेंगे आमिर?
जिसके बाद ब्रिटिश आर्मी ने गांववालों को क्रिकेट मैच में हराकर लगान माफ करवाने की चुनौती दी थी। यह 2001 की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म थी। आमिर खान से इस इंटरव्यू में जब पूछा गया कि आज की तारीख में अगर लगान दोबारा बनाई जाए तो वो क्या बदलाव करना चाहेंगे?
दिया दिलचस्प जवाब
इस पर आमिर खान ने कहा कि वो फिल्म में भुवन का क्लीन शेव लुक ना रख कर उसे दाढ़ी में देखना पसंद करते। उन्होंने कहा, 'मैंने आशुतोष गोवारीकर से कहा था कि जब गांव में पानी की किल्लत है और बारिश नहीं होती तो वो रोज शेव कैसे करता है। मैं इसके लिए राजी नहीं था लेकिन आशुतोष फिल्म में भुवन को क्लीन शेव लुक में चाहता था।'


Click it and Unblock the Notifications