आमिर की सुपरहीरोइन, दीपिका पादुकोण

उन्होंने कहा है कि उन्होंने अब तक शाहरुख खान के साथ ही काम किया है और वे चाहती हैं कि रा वन को सफलता जरूर मिले। लेकिन उन्हें अब कभी सुपरहीरो के साथ काम करने का मौका मिला तो वह आमिर को ही सुपरहीरो के रूप में देखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वह बेहद उत्साहित हैं आमिर को धूम 3 में देखने के लिए। दीपिका ने यह भी कहा कि आमिर अभिनय के देवता हैं।
उन्होंने आमिर की लगभग सभी फिल्में देखी हैं और हमेशा यही चाहती हैं कि उनके साथ कम से कम उन्हें किसी एक फिल्म में काम करने का मौका जरूर मिले। सलमान के बारे में दीपिका ने कहा कि वे बेहद बिंदास इंसान हैं और अगर उन्हें मौका मिले तो वह सलमान खान के साथ दबंग जैसी फिल्मों में काम करना चाहेंगी, जिसके उस डॉयलॉग को कहने का उन्हें भी मौका मिले। 'थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्यार से लगता है।'
दीपिका को दबंग का यह संवाद बेहद पसंद आया और वह चाहती हैं कि उन्हें इस तरह के किरदार सलमान खान के साथ निभाने का मौका मिले।


Click it and Unblock the Notifications