आमिर खान ने की फिल्म में ENTRY, सलमान को किया OUT और रणबीर In
आज की सबसे बड़ी खबर शायद यही है कि आमिर खान आखिरकार, मुगल बायोपिक में बतौर प्रोड्यूसर एंट्री कर चुके हैं। और उनके साथ ही फिल्म में एंट्री हो चुकी है रणबीर कपूर की।
जी हां, टीसीरीज़ और रणबीर कपूर की ट्यूनिंग लव रंजन की फिल्म से शुरू हुई है और मुगल पर जाकर खत्म हुई है। हालांकि अगर, रणबीर को डेट्स की दिक्कत हुई, तो ये ऑफर रणवीर सिंह तक पहुंचाया जा सकता है।

बस ये तय हो चुका है कि सारे कयासों से इतर, फिल्म में सलमान खान नहीं होंगे और फिल्म आमिर खान ही प्रोड्यूस करेंगे। रणबीर के दत्त टीज़र ने उनके लिए काफी चीज़ें ठीक कर दी हैं।
[संजू में इसलिए आमिर खान ने रिजेक्ट किया रणबीर के पापा का रोल]
उनके पास फिलहाल धर्मा प्रोडक्शन्स की तीन फिल्मों की सीरीज़ ब्रहास्त्र है और यशराज फिल्म्स की शमशेरा। वहीं रणबीर लव रंजन की रॉम कॉम कर रहे हैं जिसे टीसीरीज़ प्रोड्यूस कर रही हैं। और यहीं से भूषण कुमार और रणबीर की दोस्ती के चर्चे शुरू हो गए है।
खबरें उड़ी हैं कि 120 करोड़ की इस बायोपिक के लिए रणबीर कपूर ने 55 करोड़ की फीस भी मांगी है। वैसे भी दत्त बायोपिक से उनका करियर वापस पटरी पर आने वाला है।
हालांकि लोग आमिर और सलमान के मुगल बायोपिक में साथ आने का इंतज़ार कर रहे थे। एक बार तो खबरें ये भी थीं कि आमिर ने इसे रिजेक्ट कर दिया है। लेकिन फिलहाल, मुगल बायोपिक को लेकर सबसे ताज़ा खबर हमने आपको दे दी।
वैसे जानिए, बीते दिनों में आमिर खान, कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट कर चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications

