400 करोड़ का खान धमाका FINAL: अक्षय - अजय - शाहरूख सब निपट जाएंगे
आमिर खान करण जौहर और शकुन बत्रा के साथ रजनीश ओशो की बायोपिक के लिए हाथ मिला चुके हैं ये तो हमने आपको बता ही दिया है लेकिन खबर है कि आमिर खान इस फिल्म के लिए लुक टेस्ट देना शुरू कर चुके हैं। बायोपिक पर तेज़ी से काम चल रहा है और इसकी शूटिंग दिसंबर से शुरू हो जाएगी। दिलचस्प ये है कि अजय देवगन, शाहरूख खान, ऋतिक रोशन सब बायोपिक की शूटिंग कर रहे हैं।
लेकिन ये भी सब जानते हैं कि आमिर खान जब भी आते हैं पूरी तैयारी के साथ आते हैं और अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ने के लिए आते हैं। आमिर खान का पिछला रिकॉर्ड है दंगल के 371 करोड़ तो इस बार ये तय मान कर चलिए कि आमिर खान कम से कम 400 करोड़ सट्टा तो खेलेंगे ही।

जितना दिलचस्प आमिर खान की इस फिल्म का चयन है उससे भी ज़्यादा दिसचस्प है फिल्म की लीड कास्ट। माना जा रहा है कि इस बायोपिक में जहां, आमिर खान रजनीश ओशो के जीवन को परदे पर उतारेंगे वहीं आलिया भट्ट मां आनंद शीला के किरदार में दिख सकती हैं।हालांकि इन खबरों की पुष्टि अभी किसी ने नहीं की है।
[एक और 100 करोड़ी फिल्म के लिए तैयार हैं अक्षय कुमार - 5 सुपरस्टार्स एक साथ]
दिलचस्प ये है कि आमिर खान ने फिल्मों से बिल्कुल सन्यास लिया था अपने आने वाले प्रोजेक्ट महाभारत के लिए। माना जा रहा था कि वो तीन या पांच पार्ट में महाभारत की प्लानिंग कर रहे हैं और इसे हर दो साल पर रिलीज़ करेंगे और इस मेगा प्रोजेक्ट की तैयारी के लिए उन्हें समय चाहिए था।
यही कारण था कि आमिर खान ने राकेश शर्मा बायोपिक छोड़ी थी जिसे बाद में शाहरूख खान को ऑफर किया गया था। लेकिन हाल की अफवाहों को माना जाए तो उस प्रोजेक्ट में अक्षय कुमार शाहरूख को रिप्लेस कर सकते हैं।
देखिए धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
