100 लोकेशन पर होगी आमिर खान की इस सुपरहिट फिल्म की शूटिग, बनेगा तगड़ा रिकॅार्ड !
आमिर खान का नाम हो और परफेक्ट प्लानिंग ना हो। भला ऐसा कैसे हो सकता है। आमिर खान बॅालीवुड के ऐसे सुपरस्टार हैं जो अपने काम में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं।
फिल्म चाहे किसी के भी निर्देशन में बन रही हो, आमिर कास्टिंग से लेकर शूटिंग तक हर काम में खुद को पूरी तरह से शामिल कर देते हैं। यही वजह है कि अपनी आगामी और बहुप्रतिक्षित फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए भी ऐसी तैयारी शुरू कर दी, जिसे जानकर आप पूरी तरह से चौंक जायेंगे।

इसे लेकर एक बड़ी डिटेल सामने आयी है।आमिर की ये फिल्म टॅाम हैंक्स की फॅारेस्ट गम्प की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इसमें आमिर खान के अपोजिट करीना कपूर खान नजर आयेंगी।


Click it and Unblock the Notifications











