आमिर खान ने फिर कराया मुंडन

आमिर की गैलरी देखें
एक बार फिर आमिर ने अपनी पुरानी हेयरस्टाइल से मिलती-जुलती हेयरस्टाइल अपना ली है। इस बार आमिर ने अपने बाल इतने छोटे करा लिया हैं कि वह लगभग गंजे नजर आ रहे हैं। खबर है कि उनका ये नया लुक उनकी नई फिल्म की कहानी बता रहा है। मतलब शायद रीमा कागती कि जिस फिल्म को उन्होने साइन किया है, यह नई हेयरस्टाइल उसी रोल का प्रमोशन है।
हालांकि हाल ही में आमिर की पत्नी किरण ने भी अपनी फिल्म धोबीघाट की शूटिंग पूरी की है, हो सकता है ये हेयरस्टाइल उस रोल की कहानी कहती हो। उनके इस मुंडन का सच क्या है, ये तो जल्द पता चल जाएगा। फिलहाल तो ये बताइये कि आपको आमिर पर ये बेयरस्टाइल कैसा लगता है?


Click it and Unblock the Notifications