..................... Aamir Khan shares a funny story, when he went to Shahrukh's house with a tiffin - Hindi Filmibeat

जब शाहरुख खान के घर डिनर पर अपनी टिफिन के साथ पहुंचे थे आमिर खान- VIDEO

आमिर खान बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं, जो अपनी सेहत को लेकर काफी सावधानी बरतते हैं। आमिर भले ही अपनी फिल्मों के लिए अपना वजन ज्यादा या कम कर लेते हैं। लेकिन रियल लाइफ में वह हमेशा अपनी डाइट फॉलो करते हैं। हाल ही में एक इवेंट के दौरान जब आमिर से पूछा गया कि वह जब पार्टियों में जाते हैं तो क्या खाना पसंद करते हैं.. तो आमिर ने एक मजेदार किस्सा शेयर किया।

आमिर खान ने कहा- अगर आप कभी शाहरुख खान से मिलेंगे तो उनसे इसके बारे में जरूर पूछना वो ये दिलचस्प कहानी जरूर बताएंगे। दरअसल, मैं हमेशा अपने साथ अपना टिफिन ले जाता हूं। एक बार जब शाहरुख खान के घर टिम कुक पहुंचे थे तो शाहरुख ने मुझे भी डिनर के लिए इंवाइट किया था।

Aamir Khan

आमिर ने आगे कहा- जब मैं वहां पहुंचा तो गौरी ने कहा कि आपको खाना खाकर ही जाना है। तो मैंने कहा हां बिल्कुल। इसके बाद जब सब खाना खाने बैठे तो मैंने अपना टिफिन निकाला। तो उन्होंने हैरानी से कहा कि हमारे घर पर आकर खाना साथ लेकर आए हो। तो मैंने कहा कोई फॉरमेलिटी नहीं है मैं अपनी डाइट फॉलो कर रहा हूं। सभी हंस पड़े थे। दरअसल उस वक्त मैं दंगल के लिए डाइट फॉलो कर रहा था।

यहां देंखे वीडियो-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X