आमिर और शाहरुख की अनदेखी तस्वीरें

आमिर खान और शाहरुख खान बॉलीवुड के दो बेहतरीन टॉप के एक्टरों में से हैं। एक तरफ जहां शाहरुख खान को किंग खान और बादशाह कहकर बुलाया जाता है वहीं दूसरी तरफ आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट कहे जाते हैं। आमिर खान सलमान खान के बहुत अच्छे दोस्त माने जाते हैं और दूसरी तरफ शाहरुख और सलमान के बीच छत्तीस का आंकड़ा है। यूं तो किसी भी फिल्म में शाहरुख और आमिर एक साथ नज़र नहीं आए हैं लेकिन ये जानकर आपको हैरान होगी कि ये दोनों खान कभी एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे।

इन दोनों के खानों के बारे में जब भी बात होती है तो यही कहा जाता है कि दोनों की एक दूसरे के साथ नहीं पटती। अगर फिल्मी गॉसिप पर ध्यान दिया जाए तो शाहरुख और आमिर के बीच की लड़ाई एक छोटे से मजाक से शुरु हुई जो की बाद में एक बड़ी गलतफहमी में तब्दील हो गयी। आमिर ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि उनका एक कुत्ता है जिसका नाम शाहरुख है और वो हर दिन उनके पैर चाटकर उनका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करता है। इस मजाक से आमिर के फैन्स काफी नाराज हुए और बाद में आमिर ने सबसे माफी मांगी।

लेकिन इससे शाहरुख और आमिर के बीच की लड़ाई खत्म नहीं हुई। सालों तक इस बात को लेकर दोनों खानों के बीच गलफहमी कायम रही। लेकिन जैसे जैसे साल बीतते गये दोनों स्टार्स ने पब्लिक में नॉर्मल बर्ताव करना शुरु कर दिया। हाल ही में शाहरुख की फिल्म जब तक है जान के प्रीमियर के दौरान भी आमिर नज़र आए और उन्होंने शाहरुख की फिल्म की सफलता की ढेर सारी दुआएं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X