Shhhh...चुपके चुपके 1000 करोड़ी फिल्म की तैयारी कर रहे हैं ये KHAN

सूत्रों की मानें तो एसएस राजामौली की फिल्म महाभारत के लिए आमिर खान चुपके चुपके रिसर्च कर रहे हैं।

By Neeti

जबसे एसएस राजामौली ने अपनी फिल्म 'महाभारत' की जिक्र किया है.. बाहुबली के साथ साथ फैंस की दिलचस्पी उस फिल्म में भी बढ़ गई है। कुछ समय पहले अफवाह भी उड़ी थी कि 'महाभारत' में तीन सुपरस्टार्स एक साथ आएंगे- रजनीकांत, मोहनलाल और आमिर खान।

2017 की 10 फ्लॉप फिल्में.. 3 बनीं 'बाहुबली 2' का शिकार!

बहरहाल, कहीं ना कहीं इस फिल्म में आमिर खान का होना फाइनल माना जा रहा है। निर्देशक ने खुद कंफर्म किया था कि वे महाभारत के सिलसिले में आमिर खान से मिले थे। एसएस राजामौली ने कहा कि, हां मैं महाभारत बनाना चाहता हूं और यह मैंने कई बार कहा है। लेकिन महाभारत महाकाव्य है.. मुझे उस फिल्म को बनाने से पहले काफी तैयारी करनी होगी।

Aamir Khan

वहीं, सूत्रों की मानें तो आमिर खान भी चुपके चुपके इस फिल्म की गहन रिचर्स कर रहे हैं। आमिर ने फिल्म में कृष्ण या कर्ण का किरदार निभाने की इच्छा जताई है। बता दें, महाभारत 1000 करोड़ के बजट पर बनने वाली है।

आमिर ने हाल ही में कहा था- मैं हमेशा राजामौली के काम का प्रशंसक रहा हूं। यदि वह महाभारत बनाते हैं तो मैं जरूर उसका हिस्सा बनना चाहूंगा.. लेकिन मैं कृष्ण का किरदार निभाना चाहता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X