#Jhatka: दंगल ट्रेलर से ठीक पहले आमिर ने फिर वही किया...कंट्रोवर्सी!
आमिर खान का दंगल ट्रेलर आज रिलीज़ होने वाला है लेकिन आमिर खान ने एक बार फिर अपना वही पैंतरा अपनाया है जो वो हर बार करते हैं - कंट्रोवर्सी!
आमिर खान और कंट्रोवर्सी हमेशा साथ साथ चलते हैं और दंगल ट्रेलर की रिलीज़ से ठीक पहले उन्होंने फिर एक बार वही किया है। हुआ ये कि आमिर खान दंगल ट्रेलर से पहले एक शानदार भव्य ट्रेलर लॉन्च रखने वाले थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
पूछिए क्यों? दरअसल, आमिर खान नहीं चाहते थे कि मीडिया उनसे पाकिस्तान कंट्रोवर्सी के बारे में कुछ भी पूछे। वैसे तो पूरे बॉलीवुड ने इस बारे में अपनी राय रख दी है सिवाय आमिर खान के।

बस, यही कारण था कि फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की पूरी तैयारी होने के बावजूद आमिर ने इवेंट कैंसिल कर दिया और इसकी वजह बता दी UNICEF का एक और सामाजिक इवेंट।
[#Scoop: आमिर खान की ये फिल्म साथ में लेकर सोए शाहरूख!]
वैसे आमिर का कंट्रोवर्सी से बचना ठीक भी है क्योंकि वो कुछ बोलते बाद में हैं और कंट्रोवर्सी पहले हो जाती है। आमिर का वो बयान तो याद ही होगा जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें देश में असुरक्षा का माहौल देखकर डर लगता है।
इसके बाद ट्विटर पर दंगल का बहिष्कार करने का कैंपेन चल गया था। आमिर खान का नया देश, मज़हब सब तय हो चुका था। कोई उन्हें सीरिया भेज रहा था तो कोई पाकिस्तान।
["शाहरूख Vs आमिर...जिसने पहले हां की, मैं उसे साइन करूंगा"]
वैसे भी आमिर खान और कंट्रोवर्सी का नाम हमेशा साथ साथ चलता है। अब तो आलम ये हो गया है कि वो कुछ करते नहीं कि कंट्रोवर्सी पहले ही हो जाती है। हर बार कुछ बोला नहीं कि आमिर फंस जाते हैं उनके हर बयान के साथ जुड़ जाती है एक कंट्रोवर्सी -
रूस्तम अक्षय
कुछ दिनों पहले आमिर ने कहा कि भारत सुरक्षित नहीं है और इसके बाद अक्षय ने कुमार ने कहा कि लोगोेंं को बोल्ड बयान देने से पहले सोचना चाहिए। अब आमिर खान अक्षय की रूस्तम के साथ दंगल रिलीज़ करने के पीछे पड़ गए हैं।
कुत्ता शाहरूख
अपने ब्लॉग में आमिर ने लिखा था कि शाहरूख मेरे पैर चाट रहा है। इसके बाद उन्होंने लिखा कि इसके पहले कि आप कुछ सोचें मैं बता दूं कि शाहरूख हमारे कुत्ते का नाम है।
सलमान खान
सलमान खान के बारे में हाल ही में एक पार्टी में आमिर ने कह दिया कि उन्होंने कभी फिल्मों के लिए उतनी मेहनत की ही नहीं। उन्हें तो सब कुछ थाली में सजाकर मिला है।
अमिताभ बच्चन की ओवरएक्टिंग
ब्लैक देखने के बाद आमिर खान ने कहा था कि उन्हें फिल्म ओवरएक्टिंग से भरी हुई लगी। वहीं जिस तरह एक छोटी अंधी बच्ची पर फिल्म में हिंसा की गई वो भी उन्हें नहीं पसंद आया।
फैज़ल खान को नज़रबंद
कुछ साल पहले आमिर खान के भाई फैज़ल खान मीडिया में आए और कहा कि उनके भाई ने उन्हें नज़र बंद कर रखा था और उनका करियर से लेकर ज़िंदगी तक चौपट कर दी है।
अनुपम खेर की पत्नी
आमिर के असुरक्षा बयान पर अनुपम खेर ने कहा था कि क्या उनकी पत्नी को आमिर ने नहीं बताया कि इस देश ने उन्हें आमिर खान बनाया है। इस पर आमिर ने जवाब दिया कि लगता है कि अनुपम को लगा किसी और किरण की बात हो रही है। गौरतलब है कि दोनों की पत्नियों का नाम किरण है।
सुलतान
आमिर खान को सुलतान से इतनी दिक्कतें होने लगी थीं कि फिल्म के बारे में सब कुछ वो पता करने लगे। इतना ही नहीं, उन्होंने तो दंगल के लिए सुलतान का म्यूज़िक डायरेक्टर तक टीम में शामिल करने की ठान ली।
पीके
आमिर खान को जब लगा कि पीके की ओपनिंग उतनी तगड़ी नहीं है तो देश भर में ज़बर्दस्ती की पीके कंट्रोवर्सी करवाई गई। और इसका फायदा फिल्म को धमाकेदार तरीके से मिला।
कट्टी बट्टी
इस बार आमिर को किसी का मज़ाक उड़ाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। उनके कारनामे ने ही फिल्म को धो डाला। आमिर कट्टी बट्टी देखकर बहुत रोए और जिसने भी फिल्म देखी है वो अब इस बात पर हंस रहा होगा।


Click it and Unblock the Notifications









