..................... A new friendship: Aamir and Salman | आमिर-सलमान ने सारी रात गप्पें मारीं - Hindi Filmibeat

आमिर-सलमान ने सारी रात गप्पें मारीं

By Staff

Aamir and Salman

कैटरिना कैफ के जन्मदिन समारोह में जब आमिर खान का अचानक आना हुआ तो सलमान खान ने उन्हें अपनी पेटिंग गिफ्ट दी। इतना ही नहीं वे दोनों एक पार्टी में सारी रात गप्पें लड़ाते रहे।

सलमान की पेंटिंग की खूबसूरती देखकर आमिर हैरान रह गये। इतना ही नहीं सलमान ने उसी समय आमिर के फिल्म गजिनी वाले लुक की भी पेंटिंग तुरंत बनाकर दिखाई, इसे देख आमिर बहुत प्रभावित हुए।


सलमान की गर्लफ्रैंड कैटरिना कैफ का जन्मदिन पूरे खान परिवार ने मनाया. इस अवसर पर सलमान के बैंडस्टैंड स्थित उनके आवास गेलेक्सी आपार्टमेंट में एक छोटी निजी जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें अरबाज खान, सलमान की बहन अलवीरा, सोहेल खान, अतुल अग्निहोत्री और डिजाइनर राकी एस. वगैरह इसमें शामिल हुए.

पार्टी जब पूरे शबाब पर थी तो सलमान ने रात के लगभग एक बजे के बाद आमिर को फोन कर बुलाया। आमिर तब तुरंत आ गये, लेकिन जब उन्होंने देखा कि सलमान के घर में कैटरिना के जन्मदिन की पार्टी चल रही है तो वे आश्चर्यचकित रह गये। आमिर ने कैटरिना को जन्मदिन की शुभकामना दी।

सलमान ने इसके बाद आमिर को अपनी नई नई पेंटिंग दिखाई। दोनो ने बहुत देर तक बात भी की। आमिर सलमान के घर से सुबह 5.30 बजे ही अपने घर के लिये निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X