#Ghajini2: आमिर खान और धमाकेदार एलान - देखिए टीज़र पोस्ट
आमिर खान, अपने जन्मदिन पर एक धमाकेदार एलान करने वाले हैं और ये एलान होगा फिल्म विक्रम वेधा के हिंदी रीमेक का। लेकिन अब रिलायंस इंटरटेनमेंट का एक टीज़र पोस्ट देखेंगे तो आप भी चौंक जाएंगे। रिलायंस ने गजिनी के नाम के साथ ये पोस्ट किया।
इस पोस्ट में लिखा है - कि हम गजिनी के बारे में कुछ पोस्ट करना चाहते थे लेकिन भूल गए कि आखिर हम बनाना क्या चाहते थे। अब माना जा रहा है कि विक्रम वेधा रीमेक का नाम गजिनी 2 हो सकता है।

गौरतलब है कि गजिनी एक रिवेंज ड्रामा थी और विक्रम वेधा का प्लॉट भी शानदार है और उसी दिशा में है। ऐसे में फिल्म का नाम गजिनी 2 रखना परफेक्ट आईडिया है।
गजिनी वो फिल्म है जिसने आमिर खान को बॉक्स ऑफिस के लीडर के रूप में स्थापित कर दिया था। गजिनी ने बॉलीवुड में 100 करोड़ क्लब का ट्रेंड शुरू किया जिसके बाद हर फिल्म के साथ ये आंकड़ा आगे बढ़ता गया।
अब देखना है कि विक्रम वेधा की रिलीज़ के साथ आमिर खान बॉक्स ऑफिस पर कौन से नए कीर्तिमान बनाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
