#FirstLook: 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर की तैयारी शुरू...धमाकेदार लुक

आमिर खान ने हाल ही में दंगल का प्रमोशन शुरू किया लेकिन ये प्रमोशन वो अपनी अगली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लुक में कर रहे हैं।

अब ये तो सब जानते हैं कि आमिर खान जब भी आते हैं तो धमाका ही करते हैं। पहले साल में एक फिल्म करने वाले आमिर खान अब दो साल में एक फिल्म करने लगे हैं और यही कारण है कि उनकी फिल्म में गलती की कोई गुंजाइश नहीं रहती है।

और आमिर की अगली फिल्म के नए लुक को देखकर तो वाकई ये गारंटी मिल रही है कि यशराज फिल्म्स का ये प्रोजेक्ट धमाकेदार होने वाला है।

aamir khan first look thugs of hindostan

आमिर खान की सफलता का आलम ये है कि इस सुपरस्टार ने दावा कर दिया कि मेरी फिल्में 600 करोड़ कमा ले तो मैं खुद को आमिर खान मानूं। वहीं दंगल ने अपने पहले पोस्टर से ही लोगों का दिल जीत लिया है। आमिर खान सीक्रेट सुपरस्टार नाम की फिल्म में भी कैमियो कर रहे हैं।

तो 2018 में आमिर खान का दबदबा तय है। ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में पहली बार आमिर खान और अमिताभ बच्चन एक साथ आ रहे हैं। ज़ाहिर सी बात है धमाका तो होगा ही। माना जा रहा है कि ये फिल्म यशराज फिल्म्स का काफी महंगा प्रोजेक्ट है।

वैसे भी ये तो साबित हो ही चुका है कि आमिर - शाहरूख - सलमान स्टारडम के बाप हैं। क्यों हैं, उसके कारण हमने आपको दिया था यहां। और आमिर को कड़ी टक्कर देने के लिए वैसे भी काफी माद्दा चाहिए। हालांकि 2018 में हर सुपरस्टार अपनी एक धमाकेदार फिल्म के साथ तैयार है -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X