#Supercute: आमिर के आज़ाद ने आराध्या के लिए सबको कर डाला परेशान!

आज सुबह से हर अखबार, हर चैनल एक बहुत ही क्यूट सी खबर दिखा रहा है। तो हमें लगा अगर आपसे छूट गई हो तो हम भी बता ही दें। हुआ ये कि हाल ही में अभिषेक बच्चन की टीम को सपोर्ट करने प्रो कबड्डी लीग में पहुंची किरण राव और उनके बेटे आज़ाद।
[#FirstPic: तुषार कपूर के बेटे बिल्कुल उनकी कार्बन कॉपी]

लेकिन इस समय आराध्या अपनी मम्मी के साथ छुट्टियां मनाने बाहर गई हुई हैं। तो बस, आज़ाद अपनी दोस्त को बहुत मिस करने लगे और सबसे उनके बारे में पूछने लगे। अब अमिताभ बच्चन ने पूरी कोशिश की कि आज़ाद का ध्यान बंटाया जाए। लेकिन वो नहीं माने। देखिए आज़ाद की सुपरक्यूट तस्वीरें -

aamir khan azad rao khan pics

अभिषेक बच्चन आज़ाद के काफी अच्छे दोस्त हैं और उन्हें फुटबॉल सिखाते भी दिखे थे। तो लगा कि आज़ाद को वो संभाल लेंगे लेकिन आज़ाद को अपनी दोस्त आराध्या ही याद आ रही थी।
["तो फिर फिल्म का नाम होता...सुलतान का दंगल" - सलमान]

इतना ही नहीं रणबीर कपूर ने भी उन्हें गोद में बिठाकर यहां वहां की बातें की लेकिन सब बेफिज़ूल। इसे कहते हैं पक्की दोस्ती। हालांकि हमने आज तक आराध्या और आज़ाद की साथ में कोई तस्वीर नहीं देखी! लेकिन सब कह रहे थे तो हमने भा आपको बात बता दी।

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X