आमिर की दबंगई, बिना पूछे शाहरूख की फिल्म में अटकाई टांग

इस कहते हैं दबंगई..अब भई आमिर खान, सलमान खान के दोस्त हैं तो असर तो आयेगा ही..इसलिए उन पर भी रील दबंग का असर चढ़ गया है। तभी तो जनाब ने अपने और सलमान के कट्टर दुश्मन शाहरूख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की रिलीज में टांग अटका दी है। अरे-अरे आमिर ने कोई पंगा नहीं किया है।

बल्कि शाहरूख के सहारे अपनी रोटियां सेंकने का प्लान कर लिया है। दरअसल आमिर खान ने फैसला किया है कि वो अपनी फिल्म 'पीके' के ट्रेलर को दिवाली पर रिलीज हो रही शाहरुख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के साथ रिलीज करेंगे। लेकिन इसके लिए उन्होंनें किंग खान से परमिशन लेने के बजाय सीधे डिस्‍ट्रीब्‍यूटरों से संपर्क कर लिया है। जिसे सुनकर जितना हम-आप हैरान हो रहे हैं ना उससे कहीं ज्यादा डिस्‍ट्रीब्‍यूट हुए थे।

खबर है कि आमिर को विशाल भारद्धाज ने अपनी फिल्म 'हैदर' का ऑफर दिया था कि वो उनकी फिल्म के साथ ट्रेलर रिलीज करे लेकिन आमिर ने उन्हें मना कर दिया था और अब शाहरूख की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के साथ अपना ट्रेलर रिलीज करने जा रहे हैं। ऐसा पहली बार आमिर नहीं कर रहे हैं, इससे पहले उन्होंने 2008 में भी शाहरूख की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के साथ गजनी का ट्रेलर रिलीज करके शाहरूख की फिल्म के बिजनेस का कबाड़ा किया और इस बार भी लगता है उनका इरादा ऐसा ही कुछ है।

खैर देखते हैं आमिर खान के इस कदम पर शाहरूख मियां क्या जवाब देते हैं क्योंकि फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के शाहरूख केवल हीरो ही नहीं बल्कि निर्माता भी है। फिल्म की निर्देशिका फराह खान हैं औऱ फिल्म में दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद, बोमन ईरानी और विवान शाह ने लीड रोल प्ले किया है।फिल्म 24 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X