2017...2018 छोड़िए...ये रही 2019 की 'KHAN ब्लॉकबस्टर' की डीटेल्स!
आमिर खान अपने अगले प्रोजेक्ट में जुट गए हैं और उनकी फिल्म बायोपिक है। इसे सिद्धार्थ रॉय कपूर का नया बैनर प्रोड्यूस करेगा और फिल्म की डीटेल्स काफी दिलचस्प है।
आमिर खान कितने परफेक्शनिस्ट है, ये आप इस खबर से समझ जाएंगे। जहां बाकी एक्टर्स 2017 के बाद 2018 की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं आमिर खान अपना 2019 का कोटा भी पूरा कर चुके हैं। और उनकी इस धमाकेदार फिल्म की डीटेल्स भी आ गई हैं।
माना जा रहा है कि राकेश शर्मा की इस बायोपिक का नाम होगा सैल्यूट और आमिर खान इसमें राकेश शर्मा का जीविन जिएंगे। राकेश शर्मा, अंतरिक्ष पर जाने वाले पहले भारतीय थे और इसलिए ये फिल्म काफी मायनों में खास होगी।

इस फिल्म को लॉन्च करेंगे सिद्धार्थ रॉय कपूर, अपने नए बैनर के तले। गौरतलब है कि पहले फिल्म का नाम सारे जहां से अच्छा रखा गया था। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट का दावा है कि फिल्म का नाम सैल्यूट है।
[तगड़ा Rumor: बाहुबली 2...शाहरूख खान...आमिर खान...800 करोड़!]
पहली बार राकेश शर्मा ने अंतरिक्ष से उस समय की प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बात की थी तो उनसे पूछा गया कि अंतरिक्ष से भारत कैसा दिखता है। इस पर उनका जवाब था - सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा। बस उनकी इस एक लाइन ने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया था।
[ये होता है स्टारडम - एक साथ सबको धो डाला!]
अब आमिर खान इस फिल्म से कितने नए रिकॉर्ड कायम करते हैं, ये देखना होगा। क्योंकि फिलहाल तो दंगल ने 2016 का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और 2017 में उनकी कैमियो वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार आ रही है।
ऐेसे में फिर से वो सलमान खान से एक रिकॉर्ड में पीछे होने वाले हैं -


Click it and Unblock the Notifications