फिर बनेंगे डाकू आमिर खान

जी हां खबर आई है कि मकबूल खान की आने वाली फिल्म 'चंबल सफारी' में आमिर एक डाकू का रोल करने वाले हैं। खबर है कि फिल्म में डाकू का रोल निभाने के लिए वह चंबल घाटी भी पहुंच गए हैं।
इस बारे में मकबूल से बात की गई, तो उन्होंने इस पर कॉमेंट करने से इंकार कर दिया। लेकिन इतना जरूर कहा, 'अभी इस बारे में डिस्कस करना जल्दबाजी होगी। फिलहाल मैं इतना जरूर कह सकता हूं कि आमिर इस फिल्म का हिस्सा होंगे।
यह कॉमेडी फिल्म होगी। मकबूल ने यह भी बताया कि फिल्म में दिखाया जाएगा कि किस तरह मध्य प्रदेश सरकार ने चंबल सफारी स्कीम के तहत डाकुओं का सेटलमेंट कराया। इसके तहत डाकुओं को टूरिस्ट गाइड बनाया गया है। मतलब एकबार फिर आमिर का नया रूप लोगों के सामने दिखने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications