आमिर का दंगल प्लान = शाहरूख की समझदारी + सलमान की गलतियां!
आमिर खान की दंगल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और अब आमिर अपने प्रमोशन प्लान को आखिरी गियर में डाल चुके हैं। जानिए उनका ताज़ा शाहरूख सलमान वाला आईडिया।
आमिर खान का दंगल प्रमोशन प्लान आखिरी गियर में जा चुका है और आमिर हर वो चीज़ करेंगे जो फिल्म को लाइमलाइट में रखे। अब उनका ताज़ा प्लान शाहरूख की सक्सेस और सलमान की गलतियों का मिला जुला रूप है।
दरअसल, आमिर खान एक गाना जो कि प्रमोशनल वीडियो है, अपनी आवाज़ में शूट कर रहे हैं। आमिर 18 साल बाद गाना गाएंगे। आखिरी बार उन्होंने गुलाम में गाना गाया था।

हालांकि दंगल की स्क्रिप्ट सुलतान से बिल्कुल अलग है पर फिल्म में पहलवानी आपको वही देखने को मिलेगी। तो आमिर इस सलमान इफेक्ट में डालने वाले हैं थोड़ा सा शाहरूख का तड़का और तब जाकर तैयार होगी दंगल।
इस वीडियो में आमिर खान रैप करते हुए अपनी बेटियों से सबको मिलवाएंगे और वीडियो में वो बनेंगे आमिर खान यानि कि उनके किरदार महावीर फोगत का इससे कोई लेना देना नहीं होगा। दंगल का पहला रिव्यू तो हम आपको पढ़ा ही चुके हैं।
इस आईडिया से कुछ याद आया? दरअसल, आमिर खान का ये गाना कुछ कुछ वैसा ही होगा, जैसा शाहरूख खान की चक दे इंडिया में एक हॉकी दूंगी मैं रख के था। वहां भी शाहरूख खान ने अपनी 13 खिलाड़ियों से सबको मिलवाया था और रैप करके ही मिलवाया था।
वहीं आमिर खान सलमान की हर गलती पर नज़र रखे हुए थे और अब उसका फायदा उठाने वाले हैं। जानिए कैसे -


Click it and Unblock the Notifications