#BangBang: सुलतान की हर गलती को आमिर ने क्या धोया है...कि बस धो डाला!

आमिर खान का दंगल ट्रेलर आ चुका है और ज़ाहिर सी बात है कि लोग सुलतान और दंगल में समानताएं ढूंढेंगे। पर क्या आपने नोटिस किया कैसे सुलतान की हर गलती को आमिर खान ने बनाया अपना दांव।

आमिर खान का दंगल ट्रेलर आ चुका है और ये शानदार है। हर लिहाज़ से। लोग जितना बेसब्री से ट्रेलर का इंतज़ार कर रहे थे अब उतनी ही बेसब्री से उन्हें फिल्म का इंतज़ार है। या यूं कहिए कि ट्रेलर ने उनका इंतज़ार बढ़ा दिया है।

अब आमिर खान की दंगल धीरे धीरे अपना प्रमोशन शुरू कर रही है और आमिर खान ने टीम के लिए एक बेहतरीन मार्केटिंग प्लान निकाल लिया है। और ये प्लान है सुलतान की गलतियां।

Sultan Versus Dangal

जी हां, दंगल का प्रमोशन शुरू होने वाला है और आमिर फिल्म को उन गलतियों के सहारे प्रमोट करने जा रहे हैं जो सुलतान ने की। और इसकी शुरूआत उन्होंने की दंगल के ट्रेलर से।
[आमिर - शाहरूख - सलमान की ये तस्वीर हो रही #Viral...असलियत दिखाती है!]

दरअसल, सुलतान बेहतरीन फिल्म थी इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन कुछ भी कहिए सुलतान की कहानी में दम नहीं था। क्योंकि सलमान खान खुद सुलतान बनकर बैठ गए।

ट्रेलर से पहले आमिर खान ने अपनी टीम को सख्त हिदायत दी है कि महिला और उनके मुद्दों को जितना उठाया जा सकता है उठाया जाए। दंगल ना पहलवानी के बारे में होगी, ना पहलवान के बारे में क्योंकि ये दोनों चीज़ें सलमान इस्तेमाल कर चुके हैं।
[#Shock: एक फ्लॉप के बाद धमाका..हिले KHANS...अजय - अक्षय भी दूर नहीं!]

दंगल होगी दो पहलवान लड़कियों के बारे में और यही मुद्दा सलमान ने सुलतान में छोड़ दिया। जो उनकी गलती थी। फिल्म में आर्फा एक बेहतरीन पहलवान होती है लेकिन सुलतान से शादी करने के बाद वो सबकुछ छोड़ देती हैं अपना ओलंपिक्स में जाने का सपना तक।

इस बात का लोगों ने विरोध किया। अब आमिर खान महिलाओं के इसी पॉइंट और अधिकारों पर बात करते हुए दंगल प्रमोट करने वाले हैं। इसे कहते हैं बिल्कुल मछली की आंख पर निशाना मारना। देखिए सुलतान की वो गलतियां जो आमिर ने दंगल ट्रेलर में ही ठीक कर दीं -

खुद पर फोकस
आमिर ने खुद को पीछे कर दिया है और दंगल में अपनी बेटियों को आगे करने का फैसला किया है। फिल्म को महिला सशक्तिकरण के मुद्दे को उठाते हुए प्रमोट किया जाएगा, वो सबसे बड़ी गलती जो सुलतान में सलमान खान से हो गई।

बस हार ही हार
दंगल में आमिर खान ने अपना कोई अचीवमेंट नहीं दिखाया। उन्होंने अपना सबसे बड़ा अचीवमेंट यही दिखाया कि उन्हें अपनी बेटियों को इस लायक बना सकें कि वो कुछ हासिल कर सकें।

लड़कियां घर का मान
लड़कियां घर का मान होती है, इसे समझने में थोड़ा समय तो लागे हैं, और ट्रेलर में आमिर ने ये बिल्कुल साफ साफ दिखा दिया। वहीं सुलतान डॉक्टर की बीवी डॉक्टरनी होवे है ही करते रह गए।

एकदम रियल
दंगल में कोई मिर्च मसाला नहीं था। फिल्म का ट्रेलर बिल्कुल ऑन पॉइंट यानि कि सटीक था। ना ज़्यादा मेकअप, ना ही लोकेशन के साथ छेड़छाड़। यहीं पर सलमान की सुलतान चूक गई थी।

नो गाना
दंगल का पूरा फोकस आमिर की बेटियों के मेडल जीतने पर है। जबकि सुलतान ने सब कुछ ट्राई करने की कोशिश की। 440 वोल्ट करंट से लेकर बेबी को बेस पसंद है तक!

डायलॉग्स ही डायलॉग्स
सुलतान में जहां पंच हल्के फुल्के थे वहीं दंगल में एक से एक बेहतरीन डायलॉग्स की झड़ी लगी हुई हैं। तीन मिनट में आमिर खान ने सबका दिल जीत लिया।

सीधी कहानी!
जहां सुलतान का ट्रेलर खेल खेल में ही रह गया था, आमिर ने अपने ट्रेलर में ही फिल्म की पूरी कहानी सीधा और सपाट बता दी। यानि कि अब केवल आपको जाकर फिल्म देखनी है।

आखिरी पंच
फिल्म का आखिरी पंच पूरी फिल्म को आमिर से छीन भी लेता है और उनके नाम भी कर देता है। जहां सुलतान केवल सलमान की बनकर रह गई वहीं दंगल में आमिर इसे अपनी बेटियों को सौंप देते हैं यह कहकर - म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के!

शानदार लुक्स
आमिर खान ने फिल्म में अपने लुक्स पर कितना शानदार काम किया है ये भी दिखा है। जहां सलमान रोमांस करते हुए कहीं से भी 30 साल के नहीं लगे वहीं आमिर ने अपने लुक को इस तरह ढाला कि वो उसी उम्र के लग रहे हैं।

खरा सोना!
कुल मिलाकर आमिर खान का दंगल ट्रेलर सोना बनकर चमक रहा है और इसकी चमक में फिलहाल सुलतान और सलमान दोनों ही फीके पड़ चुके हैं। अब इंतज़ार है तो बस 23 दिसंबर को दंगल की रिलीज़ का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X