#Back2Back...3 महीने में दो बार सलमान के 300 करोड़ पर पानी फेरेंगे आमिर!
आमिर खान ने इतनी अच्छी प्लानिंग पिछले कई सालों में नहीं की जैसी कि फिलहाल कर रहे हैं। और अब वो तीन महीने के अंदर 2 बार सलमान खान को धूल चटा देंगे और कोई कुछ नहीं कर पाएगा।
आमिर खान और सलमान खान के बीच एक अजीब सी टक्कर पिछले 9 सालों से चल रही है । ये टक्कर है उस साल की सबसे बड़ी फिल्म की। कभी सलमान खान बाज़ी मार ले जाते हैं और साल की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म लेकर आते हैं तो कभी आमिर ।
लेकिन 9 सालों से ये टक्कर लगातार चल रही है और अब आमिर खान बैक टू बैक 3 महीनों के अंदर सलमान खान को पीछे छोड़ देंगे। दरअसल, आमिर खान तीन महीने के अंदर दो फिल्में रिलीज़ करने वाले हैं और दोनों का ही रिकॉर्ड कोई छू भी नहीं पाएगा।

दरअसल, आमिर खान 2018 दीवाली पर यशराज फिल्म्स की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के साथ परदे पर नज़र आएंगे। और इसके बाद जनवरी 2019 में वो अपनी राकेश शर्मा बायोपिक सैल्यूट को रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं, 26 जनवरी वीकेंड पर।
[तगड़ा Rumor: बाहुबली 2...शाहरूख खान...आमिर खान...800 करोड़]
अब अगर 2018 की बात की जाए तो सलमान खान भी अपनी दो फिल्में रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं। इनमें से पहली होगी दबंग 3 और दूसरी या तो किक 2 या ये धमाकेदार रीमेक, जिसका प्लान शुरू हो चुका है।
वहीं 2019 की ओपनिंग भी आमिर खान शानदार ढंग से कर देंगे और उस रिकॉर्ड को तोड़ पाना सबके लिए नामुमकिन होगा। ऐसे में अगले साल की टक्कर दिलचस्प होगी। देखिए स्टार्स का REPORT CARD -


Click it and Unblock the Notifications