आमिर खान बनायेंगे 'यादों की बारात'

फिलहाल वे इस बारे में सोच रहे हैं और वक्त आने पर इसके बारे में घोषणा करेंगे। आमिर की इच्छा है कि इस फिल्म का निर्देशन मंसूर खान करें। 'कयामत से कयामत तक" और 'जो जीता वही सिकंदर" जैसी फिल्म बनाने वाले मंसूर ने फिल्म निर्देशन से अघोषित संन्यास ले लिया है और मुंबई से दूर रहने चले गए हैं।
'यादों की बारात" में धर्मेन्द्र, जीनत अमान, विजय अरोरा और तारिक ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। यह तीन भाइयों के बिछुड़ने और फिर से मिलने की कहानी है। फिल्म का संगीत भी बेहद हिट हुआ था जिसे स्वर्गीय आर डी बर्मन ने दिया था।


Click it and Unblock the Notifications