रेड-लाइट एरिया में होगी आमिर की नई फिल्म की शूटिंग

आमिर खान चाहते हैं कि फिल्म का एक खास हिस्सा रेड-लाइट में शूट किया जाए। दरअसल आमिर चाहते हैं कि फिल्म की शूटिंग वास्तविक स्थलों पर हो जिससे फिल्म वास्तविक दिखे।
पढ़ें इमरान खान की शादी खबरें
सूत्रों के मुताबिक, "यह एक पुलिसकर्मी (आमिर खान) पर आधारित रोमांचक फिल्म है जो रेड-लाइट क्षेत्र में सच की तलाश करता है। रीमा की यह फिल्म यौनकर्मियों, दलालों और वेश्याओं की कहानी पेश करेगी।"
फिल्म में रानी मुखर्जी और करीना कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। करीना इससे पहले 'चमेली' में और रानी 'लागा चुनरी में दाग' और 'मंगल पांडे' में यौनकर्मी की भूमिका निभा चुकी हैं।
वैसे रीमा व उनकी फिल्म के सह-निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी आमिर को मनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इन लोगों का कहना है कि वास्तविक रेड-लाइट क्षेत्र में शूटिंग खुद आमिर और फिल्म की दोनों अभिनेत्रियों के लिए जोखिम भरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications