..................... Aamir Khan and Ranbir Kapoor could be seen in Pk sequel - Hindi Filmibeat

'पीके' सीक्वल में अब रणबीर दिखेंगे ट्रांजिस्टर के साथ!

आमिर खान की फिल्म पीके सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर समीक्षकों की मिली जुली प्रतिक्रिया आ रही है। जबकि दर्शकों को यह काफी पसंद आ रही है। पीके इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक थी। फिल्म को लेकर जितने उत्साहित दर्शक थे, उससे कहीं ज्यादा उत्साहित आमिर खुद थे।

aamir khan

लिहाजा, जब आमिर से पूछा गया कि क्या वे पीके की सीक्वल में काम करना चाहेंगे, तो आमिर ने बेखटके जवाब दिया कि, हां..यदि राजकुमार हिरानी इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाहें तो मैं जरूर इसका हिस्सा बनाना चाहूंगा। इतना ही नहीं, आमिर ने कहा कि हो सकता है राजकुमार हिरानी पीके के सीक्वल में मुझे और रणबीर कपूर को रखना चाहें।

पढ़ें: परेश रावल ने कहा तो नहीं, आमिर ने कहा तो Pk 'सुपरहिट'

आपको बता दें, फिल्म पीके का अंत भी कुछ ऐसा होता है कि आमिर की बात सच हो सकती है। फिल्म में आमिर, रणबीर समेत कई एलियन पृथ्वी पर स्पेसशिप से उतरते हैं और छोटी सी वार्तालाप के बाद फिल्म खत्म हो जाती है। लिहाजा, उम्मीद है कि दर्शक यह जरूर देखना चाहेंगे कि एलियन बने रणबीर पृथ्वी पर क्या गुल खिलाते हैं। पीके ने तो धरती पर काफी कुछ लोगों को सिखा दिया था। बहरहाल, क्या ऐसे अंत को हम निर्देशक राजकुमार हिरानी की हिंट मान सकते हैं कि हमें पीके का सीक्वल देखने को मिलेगा।

बहरहाल, फिल्म पीके में आमिर खान समेत अनुष्का शर्मा, बोमन ईरानी, सुशांत सिंह राजपूत और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में आमिर की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ की जा रही है। जबकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जोरदार रिस्पॉस मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X