11 साल बाद.. साथ आ रही है धमाकेदार ब्लॉकबस्टर जोड़ी.. आमिर खान और....
साल 2006 में आई फिल्म 'रंग दे बसंती' ने हिंदी सिनेमा को एक अलग मायने दे दिया था। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ब्लॉकबस्टर थी। शुरुआत में भले ही फिल्म को लेकर काफी विवाद हुआ.. लेकिन धीरे धीरे फिल्म दर्शकों के दिमाग पर छा गई।
''मुझे हिट होने के लिए किसी सुपरस्टार की जरूर नहीं....''
बता दें, यही ब्लॉकबस्टर जोड़ी एक बार फिर साथ आने को तैयार है। जी हां.. आमिर और राकेश ओमप्रकाश मेहरा एक साथ आने वाले हैं.. और दैनिक पत्रिका के अनुसार, फिल्म के लेखन टीम ने इसकी पुष्टि की है।

फिलहाल आमिर खान फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान में व्यस्त हैं.. वहीं राकेश ओमप्रकाश मेहरा भी अपनी फिल्म 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' में बिजी हैं। लिहाजा, जैसे ही दोनों फ्री होंगे.. आने वाली फिल्म पर बातें शुरु होगी। सूत्रों की मानें तो यह एक संस्पेंस फिल्म होगी। और आमिर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे।
यहां देंखे, अब तक किन किन फिल्मों में अलग किरदार में दिख चुके हैं आमिर-


Click it and Unblock the Notifications