#Duvidha: सलमान ने आमिर को इतना परेशान कर दिया कि कन्फ्यूज़ हो गए!
आमिर खान को सलमान खान की सुलतान ने इतनी दुविधा में डाल दिया है कि आमिर खान बिल्कुल कन्फ्यूज़ हो गए हैं कि करें तो क्या करें। दरअसल, आमिर खान 3 बार दंगल की रिलीज़ डेट बदल चुके हैं।
पहले खबर थी कि वो फिल्म को अगस्त में रिलीज़ करेंगे जहां पहले ही रूस्तम और मोहनजोदड़ो एक साथ रिलीज़ हो रही है। फिर खबर आई कि ये सब अफवाहें और आमिर दंगल को तय समय पर रिलीज़ करेंगे।
[#ChatpatiNews: अगली DDLJ में शाहरूख का पता नहीं...पर आमिर हैं!]
फिर खबर आई कि आमिर खान सुलतान का ट्रेलर देखकर बहुत हैरान हैं और उन्होंने दंगल 2017 तक के लिए टाल दी है। लेकिन इस खबर की भी किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
और अब खबर है कि आमिर ने फिर दंगल कि रिलीज़ डेट बदल दी है और ताज़ा खबरों की मानें तो फिल्म 16 दिसंबर को रिलीज़ होगी। इसका सीधा कारण ये है कि पूरा क्रिस्मस खाली है। और दिसंबर में केवल एक ही फिल्म आ रही है।
[ क्रिस्मस रिलीज़ के लिए मेरी फिल्म परफेक्ट - सलमान]
आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे 9 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है और इसके बाद आती 24 को आमिर की दंगल। तो बस आमिर ने समझदारी दिखाते हुए फिल्म के लिए अच्छा खासा समय निकाल लिया है।


Click it and Unblock the Notifications